स्कूल मर्जर के खिलाफ हंगामा- सपाइयों की पुलिस से नोंकझोंक-टांगकर..

स्कूल मर्जर के खिलाफ हंगामा- सपाइयों की पुलिस से नोंकझोंक-टांगकर..
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। स्कूलों के मर्जर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ नोंक झोंक की। मामला बढ़ने पर पुलिस सपाईयों को टांगकर गाड़ी में डालकर ले गई।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजय सिंह की अगुवाई में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर स्कूल मर्जर के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए और शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद जैसे नारे बुलंद किये।

इस दौरान सपाईयों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया और स्कूलों के विलय का विरोध किया।विधानसभा की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो सपाईयों की पुलिस के साथ बहस और झड़प हो गई।

कार्यकर्ताओं ने इल्जाम लगाया कि पहले रेल बेच दिया, एयरपोर्ट बेच दिया, अब सरकारी स्कूलों में भी विलय के नाम पर ताले लगाए जा रहे हैं। हंगामा काट रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं माने तो सपा नेता को पुलिस टांगकर अपनी गाड़ी में डालकर ले गई।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top