सीएनजी पंप के नजदीक मुठभेड़ बाइक सवार दो बदमाश हुए घायल

सीएनजी पंप के नजदीक मुठभेड़ बाइक सवार दो बदमाश हुए घायल

नई दिल्ली। सीएनजी पंप के नजदीक बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी दिल्ली में बीआरटी कॉरिडोर के पास एक सीएनजी पंप के नजदीक बुधवार की देर रात चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों बदमाशों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया था, लेकिन दोनों बदमाशों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की जाने लगी।

पुलिस ने भी जवाबी मोर्चा संभालते हुए जब फायरिंग की तो एनकाउंटर में दोनों बाइक सवार बदमाश घायल हो गए।

फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Next Story
epmty
epmty
Top