पुलिस की फिटनेस से छेड़छाड़ करने वालों को सभी लड़कियां नजर आई बहन

झांसी। घर के बाहर खड़ी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के बाद खुद को तुर्रम खान समझने वाले दो शोहदों की जब पुलिस द्वारा फिटनेस की गई तो उसके बाद लंगड़ाते हुए चले दोनों शोहदों को सभी लड़कियां अपनी बहन नजर आई। इस दौरान बोले कि ऐसी गलती अब कभी जीवन में दोबारा नहीं होगी।
दरअसल झांसी में घर के बाहर खड़ी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी, एक महिला के साथ खड़ी लड़की के पास दो बाइक सवार पहुंचे और पीछे बैठा युवक आराम से नीचे उतरा और उसने युवती के साथ अश्लील हरकत की और बाइक पर बैठकर अपने दोस्त के साथ भाग गया।

2 अक्टूबर का होना बताई जा रही इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शुक्रवार को हरकत में आई पुलिस ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने के बाद फरार हुए दोनों शोहदों को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि दोनों ने ही घर के बाहर खड़ी लड़की के साथ अश्लील हरकत की थी। लेकिन परिवार ने लोक लाज के भय से पुलिस के पास शिकायत नहीं की थी।
पुलिस के हाथ लगते ही जब दोनों शोहदों की फिटनेस की गई तो थाने में लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर आरोपी बोले सारी लड़कियां हमारी बहन है, आज के बाद ऐसी गलती नहीं होगी, माफ कर दो, हम कसम खाते हैं।


