आतंक के पर्याय JJMP सुप्रीमो समेत दो नक्सली मुठभेड़ में ढेर

आतंक के पर्याय JJMP सुप्रीमो समेत दो नक्सली मुठभेड़ में ढेर

रांची। झारखंड के लातेहार जनपद में आतंक का पर्याय बने 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को पुलिस ने उसके पांच लाख के इनामी साथी के साथ मुठभेड़ में मारकर ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मौत का निशाना बना झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो था।


शनिवार को लातेहार जनपद के ईचाबार के जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 10 लाख रुपए के इनामी झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के साथ ₹500000 के इनामी नक्सली सब जोनल कमांडर प्रभात गंझू को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में घायल हुए नक्सली को ट्रीटमेंट के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया है।


एनकाउंटर में सेट वन का जवान भी घायल हुआ है। घायल हुए अवध सिंह को एयरलिफ्ट कर रांची के राज हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अगवाई में चलाया गया था। इस अभियान में सीआरपीएफ के साथ झारखंड पुलिस की टीम भी शामिल थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ ईचाबार के जंगल में कोई बड़ी वारदात करने की योजना बना रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top