चली SSP की तबादला एक्सप्रेस- CO के कार्यक्षेत्र में बदलाव

चली SSP की तबादला एक्सप्रेस- CO के कार्यक्षेत्र में बदलाव

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा ने जनपद में बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने के लिए 7 सीओ के सर्कल में फेरबदल किया है, जिसके चलते सीओ कोतवाली आशुतोष सिंह को सरधना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ ने जनपद में बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के अंतर्गत सात सीओ के सर्कल में बदलाव कर दिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक CO कोतवाली आशुतोष सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अब सरधना सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह ब्रह्मपुरी CO के रूप में काम कर रहे एसपी अंतरिक्ष जैन को कोतवाली सर्किल का चार्ज दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी सरधना संजय कुमार जायसवाल को अब मवाना का सर्किल ऑफिसर बनाया गया है। CO मवाना का कार्यभार देख रहे अभिषेक पटेल को ट्रैफिक विभाग का चार्ज सौंपा गया है।

CO ट्रैफिक सौम्या अस्थाना को अब ब्रह्मपुरी सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्राधिकारी अपराध नवीन शुक्ला को कैंट का नया सीओ बनाया गया है। जबकि CO कैंट संतोष कुमार को क्राइम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top