थाने पर बैठकर SP सिटी ने सुनी लोगों की फरियाद-गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण

थाने पर बैठकर SP सिटी ने सुनी लोगों की फरियाद-गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिविल लाईन पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 13.09.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिविल लाईन पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान एसपी सिटी द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी सिटी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त एसपी सिटी द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

Next Story
epmty
epmty
Top