पांच उग्रवादी सहित छह लोगों को पुलिस ने किये गिरफ्तार

पांच उग्रवादी सहित छह लोगों को पुलिस ने किये गिरफ्तार

इंफाल, मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पांच उग्रवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़े एक व्यक्ति को राज्य पुलिस ने इंफाल पश्चिम में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि एक अलग अभियान में हाल ही में हुए एक हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में शामिल होने के संदेह में एक अन्य व्यक्ति को इंफाल पश्चिम के मोंगसांगेई माखा लेईकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले में समन्वित अभियानों के दौरान एक अन्य प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पोरोम्पट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कालिका की तलहटी में एक स्थान से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

Next Story
epmty
epmty
Top