दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे रहे पन्नू के चुन्नू मुन्नू गिरफ्तार

दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे रहे पन्नू के चुन्नू मुन्नू गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram

चंडीगढ़। आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरेस्ट किए गए गुरपतवंत सिंह पन्नू के गुर्गे स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख रहे थे।

शुक्रवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि पुलिस ने भटिंडा के गांव भिस्सियाना एवं मनन वाला के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख रहे आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया है कि स्कूल की दीवारों पर नारा लेखन की यह कार्रवाई अमेरिका में बैठे संगठन के मुखिया आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर की जा रही थी।

उन्होंने बताया है कि नारा लेखन करते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।

शुक्रवार को हुई तीन लोगों की गिरफ्तारी से पहले इसी साल पन्नू के लिए खालिस्तानी पोस्टर लगाने के कई मामले सामने आए थे, इन मामलों को लेकर पन्नू और उसके सहयोगियों के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज भी की गई थी। इस सिलसिले में दर्जन पर लोगों को अरेस्ट भी किया जा चुका है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top