मेरठ जोन: 17 एनकाउंटर- 670 बदमाश घायल- 96 ईनामी शामिल

मेरठ। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के तौर पर साल 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी भानु भास्कर की अगुवाई में मेरठ जोन पुलिस एग्रीसिव पुलिसिंग कर रही है। मेरठ जोन पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मेरठ जोन की पुलिस बदमाशों को मात दे रही है। मेरठ जोन की पुलिस ने 17 बड़े बदमाशों को ढ़ेर कर यमलोक एक्सप्रेस में रवाना कर चुकी है तो वहीं 670 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर भी किया जा चुका है। इन मुठभेड़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद और 13 पुलिस के जवान बदमाशों की गोली से घायल हुए लेकिन वह बदमाशों का डटकर मुकाबला करते रहे ताकि वह पकड़ जा सके और आगे के अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने हजारों बदमाशों को अरेस्ट कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया, जिसमें 96 ईनामी बदमाश भी शामिल हैं। मेरठ जोन पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ मुठभेड़ में की गई कार्रवाई से खोजी न्यूज आपको रूबरू कराता है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ यूपी में भाजपा की सरकार आई तो यूपी के मुख्यमंत्री का दायित्व आदित्यनाथ योगी को बनाया गया। मुख्यमंत्री बनने के मुख्यमंत्री के नाम में जैसे ही आदित्यनाथ योगी से योगी आदित्यनाथ हुआ और मुख्यमंत्री की शपथ ली गई। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट आदेश था कि बदमाशों केा किसी भी सूरत में बख्शा न जाये। बदमाशों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभियान को धार दी। पुलिस पर बदमाशों ने गोली चलाई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बदमाश को गोली का जवाब गोली से दो। यूपी में फ्री हैंड़ हुई यूपी पुलिस ने फिर बड़े-बड़े बदमाशों को यमलोक पहुंचाया।

वर्ष 2025 की शुरूआत हुई तो उस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर थे, जिनकी मेरठ जोन से तबादला होने के बाद उनके स्थान पर मेरठ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक साल 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी भानु भास्कर को बनाया गया। 21 अप्रैल 2025 को मेरठ जोन के एडीजी का कार्यभार ग्रहण करने वाले भानु भास्कर ने बदमाशों के खिलाफ कई अभियान चलाये, जो सफल हुए और बदमाशों को मुंह की खानी पड़ी। खोजी न्यूज आपको एक जनवरी 2025 से मेरठ जोन के तमाम जिलों में हुई पुलिस मुठभेड़ में कार्रवाईयों से रूबरू कराता है।
मेरठ जोन के तत्कालीन एडीजी डीके ठाकुर और मौजूदा मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर की अगुवाई में मेरठ जोन में 601 पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें 1035 अपराधी अरेस्ट किये गये। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई 601 मुठभेड़ में 670 बदमाशों को पुलिस ने उन्हें गोली का स्वाद चखाते हुए लंगड़ा कर दबोच लिया। इन 601 पुलिस मुठभेड़ में कुछ मुठभेड़ बड़ी थी, जिसमें मेरठ जोन पुलिस ने 17 बदमाशों को ढ़ेर कर उनका अपराध की दुनिया से अलविदा करा दिया। बदमाश को पकड़ने के लिये डटकर मुकाबला कर रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर मुठभेड़ में शहीद हुए और 13 पुलिसकर्मी बदमाशों की गोली लगने से घायल भी हुए हैं।
मेरठ जिले में एसएसपी विपिन ताड़ा की अगुवाई में मेरठ पुलिस और बदमाशों की 124 मुठभेड़ हुई, जिसमें मेरठ पुलिस ने 206 बदमाशों को अरेस्ट किया। इसके अलावा मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में 129 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया तो वहीं बड़ी मुठभेड़ में चार बदमाशों को ढेर कर उन्हें यमराज की दुनिया में भेज दिया गया। मेरठ पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी बदमाश की गोली से लगने से घायल हुआ। पुलिस मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार किये गये बदमाशों में 15 ईनामी बदमाश थे।
बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के नेतृत्व में बुलंदशहर पुलिस और बदमाशों के बीच 71 मुठभेड़ हुई। बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ में 123 बदमाशों को अरेस्ट किया और 83 बदमाशों को आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में घायल कर दबोच लिया। पुलिस मुठभेड़ में बुलंदशहर पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया। बुलंदशहर पुलिस ने 7 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया, जो ईनामी बदमाश थे।
बागपत में इन दिनों सूरज कुमार राय पुलिस कप्तान का दायित्व संभाले हुए हैं। बागपत पुलिस और बदमाशों के बीच 54 मुठभेड़ हुई, जिसमें बागपत पुलिस ने 54 बदमाशों को धर दबोचा। वहीं 91 बदमाशों को अपनी पीतल से स्वागत कर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। बागपत पुलिस ने एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया और यमलोक एक्सप्रेस में रवाना कर दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस के जवान भी बदमाशों की गोली से घायल हुए। बागपत पुलिस ने 14 ईनामी बदमाशों को बड़े घर में बंद कराया।
हापुड़ में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंजय सिंह के निर्देशन में हापुड़ पुलिस और बदमाशों के बीच 29 मुठभेड़ हुई, जिसमें 43 बदमाशों को अरेस्ट किया गया। हापुड़ पुलिस और बदमाशों के बीच हो रही धायं-धायं के बीच 34 बदमाश घायल हुए और दो बदमाशों का फुल एनकाउंटर हुआ। बदमाशों का डटकर मुकाबला कर रहे पुलिसकर्मियों में से पांच पुलिसकर्मी बदमाश की गोली लगने से घायल हुए। हापुड़ पुलिस ने 5 ईनामी बदमाशों को कारागार की चार दीवारों में बंद कराया।
सहारनपुर जिले के एसएसपी का जिम्मा आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी के हाथों में हैं। एसएसपी आशीष तिवारी के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच 85 मुठभेड़ हुई, जिसमें 144 अपराधियों को अरेस्ट किया गया और 86 बदमाशों को घायल कर दबोचा गया। सहारनपुर पुलिस ने भी एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर अपराध की दुनिया से उसका विकेट गिराया। सहारनपुर पुलिस का भी एक पुलिस जवान बदमाश की गोली से घायल हुआ। सहारनपुर पुलिस ने 4 ईनामी बदमाशों को जेल पहुंचाया।
मुजफ्फरनगर जिले के पुलिस कमांडर की कमान संभालने वाले आईपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्मा की अगुवाई में मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच 185 मुठभेड़ हुई। मेरठ जोन के सभी जिलों की बात की जाये तो मुजफ्फरनगर जिला ही एक ऐसा जिला है, जहां पर पुलिस मुठभेड़ सबसे ज्यादा हुई। पुलिस मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने 355 बदमाशों को अरेस्ट किया और 231 बदमाश घायल अवस्था में पकड़े गये। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में तीन बदमाशों को मुजफ्फरनगर पुलिस तीन बड़े बदमाशों को ढ़ेर कर अपराध की दुनिया से रिहा कर दिया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए और 37 ईनामी बदमाशों को जेल के भीतर डाला गया।
शामली जिले में एक जनवरी 2025 से आईपीएस अधिकारी रामसेवक गौतम एसपी का कार्यभार संभाले हुए थे। उनका तबादला होने के बाद शामली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी नरेन्द्र प्रताप के हाथों में सितम्बर माह की पहली तारीख में ही आ गई थी। शामली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई 53 मुठभेड़ में 73 बदमाशों को अरेस्ट किया गया। शामली पुलिस ने मुठभेड़ में 53 बदमाशों को घायल कर दबोचा और 5 बदमाशों को ढ़ेर किया। मुठभेड़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गया। शामली पुलिस ने 14 ईनामी बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया।