पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या- प्रेमिका को कर रहा था ब्लैकमेल

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन में थाना पुरकाजी पुलिस ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाली आरोपिया सहित तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने अरेस्ट किए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ने जेल भेज दिया है।
थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को रोहाना से छपार जाने वाले रास्ते से दिनांक 27.05.2025 को समय 23:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम रविन्द्र उर्फ भीम पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम अम्बहेटा शेखा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 32 वर्ष, अंशुल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम अम्बहेटा शेखा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 19 वर्ष और अभियुक्ता सुषमा पत्नी रविन्द्र उर्फ भीम पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम अम्बहेटा शेखा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 30 वर्ष है। अभियुक्तगण की निशांदेही से 01 आलाकत्ल हथौडा, मृतक की मोटर साईकिल व हेलमेट बरामद किये गये।
बताया गया कि प्रेम प्रसंग के चलते अभियुक्त रविन्द्र उर्फ भीम द्वारा अपनी पत्नी की सहायता से फोन कर मृतक धनवन्त पुत्र ईलमचन्द निवासी ग्राम खाईखेडा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को अपने घर बुलाया तथा अपने साथियों के साथ मिलकर हथौडे से बार कर धनवन्त उपरोक्त की मृत्यु कारित की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 103/2025 धारा 103(1),238क,3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना पुरकाजी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 27.05.2025 को 03 अभियुक्तगण को रोहाना से छपार जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि अभियुक्त रविन्द्र उर्फ भीम उपरो