दिल्ली पुलिस ने दर्जन भर जुआरियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दर्जन भर जुआरियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, दिल्ली की पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हज़ारों रुपए नकद और जुए से संबंधित सामग्री बरामद की है।

बाहरी दिल्ली के उपायुक्त सचिन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पूरे जिले में बीट स्टाफ को चौकसी और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में सात सितंबर को पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की।

पश्चिम विहार पश्चिम थाना पुलिस ने नेहरू मार्केट जवालापुरी के पास बाघ वाला पार्क में दबिश देकर दो लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। वहीं नांगलोई इलाके में स्वर्ण पार्क इंडस्ट्रियल एरिया और सुल्तानपुरी रोड फ्लाईओवर के नीचे से चार लोगों को पकड़ा गया।

इसी दिन मंगोलपुरी थाना पुलिस ने एल-ब्लॉक और डी-ब्लॉक वल्मीकि पार्क में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं जी-ब्लॉक क्षेत्र से सात लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी, नांगलोई, रोहिणी, किराड़ी और जवालापुरी के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अवैध जुए के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Story
epmty
epmty
Top