पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मढ़हा माछीझील निवासी रंग बहादुर सिंह के पुत्र विपिन सिंह (23) का शव आज सुबह खेत पर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक कस्बा बिधूना में मनीष मिल स्टोर पर रहता था और वहां पर लोडर चलाकर सामान ढ़ोने का काम करता था।

विपिन बुधवार शाम घर से निकला था। ग्रामीण सुबह करीब छह बजे खेतों की ओर गये तो उन्होंने आम के पेड़ से युवक को लटका देखा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top