पदयात्रा के दौरान दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़े -कई घायल

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पदयात्रा निकाल रहे भारतीय जनता पार्टी एवं टीआरएस के कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसने थोड़ी ही देर में हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान जमकर हुई मारपीट की चपेट में आकर कई लोग घायल हुए हैं। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने जब एक दूसरे के ऊपर हमला किये तो सूचना पर दौड़ी पुलिस को हालात पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि दो राजनीतिक दलों की आपस में भिडंत हुई है। यदि शिकायत की जाती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से राजा संग्राम पदयात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से टीआरएस के कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए आ रहे थे। आमना सामना होते ही दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। दोनों ही राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के ऊपर जमकर हमले किए। इसी बीच किसी ने इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर हमले करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों दलों की ओर से यदि किसी भी तरफ से उन्हें शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।