तस्करी में लिप्त महिला 230 कछुओं के साथ गिरफ्तार

तस्करी में लिप्त महिला 230 कछुओं के साथ गिरफ्तार

उन्नाव। पुलिस ने कछुओं की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 230 कछुए बरामद किये हैं। इस दौरान महिला का साथी फरार होने में कामयाब हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

उन्नाव जनपद के सीओ बांगरमऊ ने बताया कि आज थाना बेहटा मुजावर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से कछुओं की तस्करी कर रहे हैं। इसके साथ ही आज उक्त लोग बड़ी संख्या में कछुए बेचने के लिए जाने वाले हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। वन विभाग व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर छापा मारा।

पुलिस ने देखा कि एक महिला व पुरूष जिंदा कछुओं को लेकर जा रहे हैं। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के पास से 230 जिंदा कछुए बरामद किये। सीओ ने बताया कि कछुओं का व्यापार करना प्रतिबंधित है। पकड़ी गई महिला के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है, वहीं उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

epmty
epmty
Top