पत्नी और प्रेमी ने दी पति की सुपारी - 3 गोली लगने के बाद बच गया फिर..

पत्नी और प्रेमी ने दी पति की सुपारी - 3 गोली लगने के बाद बच गया फिर..
  • whatsapp
  • Telegram

पटना। शादी से पहले बने नाजायज रिश्तों को पत्नी ने शादी के बाद भी बरकरार रखा जब पति को इसका पता चला तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर भाड़े के शूटर्स को पति की सुपारी दे दी। सुपारी लेने वालों ने तीन गोलियां पति को मारी जरूर लेकिन पति फिर भी बच गया। पुलिस ने पत्नी उसके प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि बिहार प्रदेश के जमुई के सिकंदराबाद के रहने वाले ई रिक्शा चालक राजा कुमार की लक्ष्मी देवी से शादी हुई थी। बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी का शादी से पहले अमित कुमार ठाकुर से इश्क चल रहा था। लक्ष्मी देवी की राजा कुमार सिंह शादी होने के बाद भी अमित ठाकुर और लक्ष्मी देवी के बीच मोहब्बत का दौर जारी रहा।

अमित कुमार ठाकुर ने शादी के बाद भी लक्ष्मी देवी से घर पर आकर मिलना जुलना जारी रखा, जब इस बात का राजा कुमार को पता चला तो पत्नी और पति के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि लक्ष्मी ने राजा कुमार को अपने प्रेमी और खुद के बीच में रोडा मानते हुए साजिश रची। लक्ष्मी और उसके प्रेमी अमित ठाकुर ने छोटू, सोनू और विष्णु नाम के व्यक्ति को राजा कुमार की हत्या करने की सुपारी दे दी। जिसका सौदा 1 लाख 40 हजार रुपए में तय हुआ था।

बताया जाता है कि प्लांनिग के तहत 24 अक्टूबर को एक मामूली विवाद दर्शाते हुए शूटर्स ने ई रिक्शा चालक राजा कुमार को तीन गोलियां मार दी। जिससे घायल होकर उसे पहले जमुई के अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उसकी हालत को देखते हुए उसे बिहार की राजधानी पटना रेफर कर दिया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए शूटर छोटू, विष्णु, सोनू तथा राजा कुमार की पत्नी लक्ष्मी और उसके प्रेमी अमित कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, देसी तमंचा तथा 80 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top