महिला की बुद्धि आई काम-लुटेरों ने उल्टे पांव दौड़ लगाई- रह गए हक्के बक्के

महिला की बुद्धि आई काम-लुटेरों ने उल्टे पांव दौड़ लगाई- रह गए हक्के बक्के
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। बाइक पर सवार होकर महिला के साथ नकदी और ज्वेलरी की लूटपाट करने के लिए आए दो बदमाशों को महिला ने अपने बुद्धि कौशल से ऐसा नजारा दिखाया कि बिना किसी हथियार या मारपीट के दोनों उल्टे पांव भागने को मजबूर हुए और महिला की ज्वेलरी एवं नकदी भी लुटेरों के हाथ में जाने से बच गई।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। तेजी के साथ वायरल हो रहे वीडियो के भीतर एक महिला कंधे पर बैग लटकाकर अपनी राह पर जा रही है। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश उसके पास बैग को लूटने के लिए आते हैं। लेकिन पहले से ही सजग होकर चल रही महिला को अपने साथ लूट की वारदात होने का आभास हो जाता है। जिसके चलते महिला बाइक सवार दोनों बदमाशों में से एक के अपने नजदीक आते ही कंधे पर लटके बैग को रास्ते किनारे मकान की छत पर फेंक देती है। अब महिला के पास लूट के लिए कुछ भी नहीं बचा था। बदमाशों की कोशिश थी कि वह उसके बैग को लूटकर अपनी आज की आमदनी सीधी करें। लेकिन महिला ने अपने बुद्धि चातुर्य से दोनों बदमाशों को हक्का-बक्का खड़ा रहने के लिए मजबूर कर दिया था।

बैग महिला से दूर चले जाने की वजह दोनों बदमाश जिस गति से बाइक पर सवार होकर आए थे बाद में पकडे जाने के डर से उससे भी तेज गति से वापस भाग गए। बाद में महिला ने मकान के मालिक से मिलकर छत के ऊपर पड़ा नकदी और ज्वैलरी से भरा बैग उतारा और अपनी राह पर चली गई।

epmty
epmty
Top