BJP को वोट देने से देवर के हाथों पिटी महिला CM से मिलकर खूब रोई

BJP को वोट देने से देवर के हाथों पिटी महिला CM से मिलकर खूब रोई
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में वोट देने से गुस्साए देवर ने भाभी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए रो-रो कर अपना दुखड़ा सुनाया है। महिला का कहना है कि उसे बीजेपी पसंद है इसलिए वह आगे भी उसे ही वोट देगी।

मध्य प्रदेश के सीहोर में रहने वाली महिला समीना ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था। 3 दिसंबर को जब चुनाव नतीजे आये तो वह भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत की खुशी मना रही थी।

इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के कारण गुस्साए देवर ने समीना के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर दी। समीना ने अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करने के दौरान अपनी आपबीती बताई और रोने लगी।

समीना ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से प्रभावित होकर उसने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था। इस दौरान महिला मुख्यमंत्री से बात करते हुए भावुक भी हो गई।

देवर की पिटाई का शिकार हुई महिला ने सीएम से बताया कि पिटाई के बाद उसने थाने पहुंचकर देवर की शिकायत की। थी, लेकिन वहां पर कार्यवाही नहीं होने के बाद वह पिता के साथ कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंची।

कलेक्ट्रेट ऑफिस से मिले आदेश के बाद महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

अब शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से महिला के मुलाकात करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान पीड़ित महिला समीना से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला को सुरक्षा और सम्मान देने को लेकर आश्वस्त किया है।

epmty
epmty
Top