पार्टी में शामिल होने आए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या- चार दबोचे

पार्टी में शामिल होने आए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या- चार दबोचे
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने हत्या करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव निवासी वीरेंद्र तोमर अपने भतीजे गिर्राज सिंह के साथ कल रिश्तेदार के घर सिकरौदा में बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था। इसी समय यहां कुछ रिश्तेदारों से आपसी विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बंदूक से गोली चलाकर वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी। मृतक के बेटे बलवंत सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने रामवीर सिंह परमार, नरेन्द्र सिंह परमार, मंगल सिंह परमार, हरेन्द्र सिंह परमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दर्ज कर लिया था।

गोरमी थाना प्रभारी सुधाकर तोमर ने बताया कि हत्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बंदूक और कट्‌टा भी बरामद कर लिया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top