बदमाशों ने कर दी प्रधान प्रतिनिधि की गोली मार कर हत्या

बदमाशों ने कर दी प्रधान प्रतिनिधि की गोली मार कर हत्या

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर के परशुरामदास कुट्टी गांव में बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधि की गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव में आयोजित एक तेरहवीं संस्कार में प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह शामिल थे कि अचानक दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, मौके पर ही बुरी तरह घायल भोलू की मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षियों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन में जुटी है।

(वार्ता)

epmty
epmty
Top