गोली लगा हुआ मिला युवक का शव- सामने आई यह वजह

गोली लगा हुआ मिला युवक का शव- सामने आई यह वजह

मिर्जापुर। जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। युवक की मौत गोली लगने से हुई है।अपर पुलिस अधीक्षक कांत प्रजापति ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के सिनहर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर यादव का पुत्र अजय (20) कुछ दिनों से जमुनहिया में किराए के मकान में रहता था। अजय पढ़ता भी था। लड़कों को ट्यूशन भी दिया करता था। आज सुबह उसके किराये के मकान के छत पर उसका शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उसे बुलेट इंजरी है तथा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात कही गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

epmty
epmty
Top