लुटेरी निकली दुल्हन पहली ही रात में दिखा गई अपना रूप और बेहोश कर..

लुटेरी निकली दुल्हन पहली ही रात में दिखा गई अपना रूप और बेहोश कर..

लखीमपुर। उत्साह के साथ शादी करके जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ाने की चाह में घर में हंसी खुशी के साथ लाई गई दुल्हन ने पहली ही रात में अपना रूप दिखाते हुए परिवार के सभी सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर गहरी नींद में सुला दिया और रात के अंधेरे में घर के सारे सामान को समेटकर आराम के साथ फरार हो गई। दिन निकलने पर जब नई नवेली दुल्हन घर से गायब मिली तो परिवार के लोगों को मामला जानने में देर नहीं लगी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर माल समेटकर फरार हुई दुल्हन की गिरफ्तारी की मांग की है।

दरअसल थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव जम्होरा के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की पिछले दिनों मौत हो गई थी। तकरीबन 1 महीने पहले गांव के ही 3 लोगों ने उसकी शादी एक अन्य महिला के साथ करवा दी थी। दुल्हन बनकर आई महिला ने पहली ही रात में जब ससुराल वालों को अपना असर दिखाया तो उसने पति समेत घर के अन्य लोगों को खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे सभी बेहोश हो गये। परिजनों के गहरी नींद में सोने का फायदा उठाते हुए नई नवेली दुल्हन घर में रखे जेवरात एवं अन्य कीमती सामान को समेटकर रफूचक्कर हो गई। दिन निकलने बेहोशी की नींद से जागे परिजनों को जब नई नवेली दुल्हन घर से गायब मिली तो परिवार के लोगों को मामला जानने में देर नहीं लगी।

पीड़ित व्यक्ति और उसके परिवार ने पुलिस कप्तान के पास पहुंचकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

epmty
epmty
Top