प्रशासन ने ध्वस्त कर 10 करोड़ की भूमि कराई कब्जा मुक्त

प्रशासन ने ध्वस्त कर 10 करोड़ की भूमि कराई कब्जा मुक्त
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश में जनपद बुलन्दशहर में कुख्यात गौ तस्कर द्वारा ग्राम समाज की कब्जाई जमीन पर बनाये गये अवैध स्लॉटर हाउस भवन को आज प्रशासन ने ध्वस्त कर 10 करोड़ की भूमि राज्य संपत्ति में समायोजित कर दी।

उपजिलाधिकारी खुर्जा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद स्थित 16 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गौ तस्कर आरिफ नामक व्यक्ति ने अवैध निर्माण कर पशु हाता एवं पशु कत्लगाह का निर्माण कर रखा था तथा यहीं से वह गौ मांस का कारोबार भी अवैध रूप से चलाता था।

जिलाधिकारी सीपी सिंह के आदेश पर आज उपजिलाधिकारी सी ओ वरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तीन बुलडोजर तथा आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर इस्लामाबाद स्थित उक्त भूमि पर पहुंचे तथा देखते ही देखते बुलडोजरों द्वारा वहां बने अवैध रुप निर्माण को ध्वस्त कर मलबे को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ग्राम समाज की 16 बीघा जमीन को मुक्त कराकर राज्य सरकार संपत्ति के रूप में समायोजित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि आरिफ़ नामक कुख्यात गौ तस्कर पर गौ हत्या से संबंधित 30 से अधिक मुकदमें जनपद बुलंदशहर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

epmty
epmty
Top