हाईअलर्ट के बीच छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को गोली से उड़ाया

हाईअलर्ट के बीच छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को गोली से उड़ाया
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मेरठ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस को लेकर जारी किए गए हाई अलर्ट के बीच छेड़खानी का विरोध किए जाने पर किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दवा लेने के लिए दुकान पर जा रही किशोरी के साथ लड़के ने छेड़खानी कर दी थी। विरोध किए जाने पर लड़के ने तमंचा निकालकर किशोरी पर फायर झोंक दिया। जिससे लहूलुहान लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिवार के लोगों ने किशोरी के शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने किसी तरह समझ कर परिजनों को शांत किया।

सोमवार को जनपद मेरठ के थाना व कस्बा फलावदा के मोहल्ला शहीद भगत सिंह की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बाजार में दवा लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मिले पड़ोस के युवक फरहान पुत्र उस्मान ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी।

छेड़छाड़ का शिकार हुई किशोरी ने जब युवक का विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा निकालकर किशोरी की कनपटी पर तान दिया। लेकिन किशोरी बेखौफ होकर छेड़छाड़ के विरोध पर अड़ी रही। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को गोली मार दी।

दिनदहाड़े गोली चलते ही आसपास के लोगों में दहशत पसर गई। गोली की आवाज को सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भाग लिए, जहां किशोरी लहू लुहान हालत में पड़ी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवार के लोग किशोरी को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसे समय तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किशोरी के शव को बीच सड़क पर रखते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर रखे शव को कब्जे में लेने के प्रयास कर रही है।

लेकिन गांव वाले आरोपियों की गिरफ्तारी तक व नहीं उठाने दे रहे हैं।

epmty
epmty
Top