विख्यात डांसर एवं सिंगर सपना चौधरी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

विख्यात डांसर एवं सिंगर सपना चौधरी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

लखनऊ। हरियाणा की जानी-मानी डांसर एवं सिंगर सपना चौधरी की गिरफ्तारी की अटकलें लगाई जा रही हैं। मंगलवार को अदालत की ओर से जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि अभी इसे लेकर अधिकारिक तौर पर पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि सपना चौधरी को जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

बुधवार को राजधानी पुलिस एससीजेएम अदालत की ओर से मंगलवार को जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के बाद मशहूर हरियाणवी सिंगर एवं डांसर सपना चौधरी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। अदालत की ओर से जारी किया गया यह गिरफ्तारी वारंट डांस का एक कार्यक्रम रद्द करने और टिकट का पैसा नहीं लौटाने के मामले में अदालत से गैरहाजिर रहने को जारी किया गया है।

डांसर सपना चौधरी ने 10 मई को इस मामले में आत्मसमर्पण करते हुए अदालत से अंतरिम जमानत करवा ली थी। 8 जून को सपना चौधरी की नियमित जमानत मंजूर कर ली गई थी।

इसी सोमवार को इसी मामले को लेकर एक बार फिर से सुनवाई होनी थी। लेकिन सपना चौधरी अदालत में उपस्थित नहीं हो पाई। इस पर अदालत की ओर से हरियाणवी सिंगर के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि अदालत में सपना चौधरी की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी भी नही दी गई थी जबकि अन्य अभियुक्तों की हाजिरी माफी की अर्जी अदालत में लगाई गई थी।

epmty
epmty
Top