चरित्र के शक में की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया प्रहार

चरित्र के शक में की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया प्रहार
  • whatsapp
  • Telegram

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने चरित्रहीनता के शक में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

पुलिस उप अधीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिजवाहा गांव में युवक अशोक कुमार अपनी पत्नी रिंकी के चरित्र पर शक करता था। आरोप है कि वह छिप कर अपनी पत्नी पर नजर रखता था। आज दोपहर वह अचानक घर पहुंचा और पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़.तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पत्नीहन्ता फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के रक्तरंजित शव को बरामद किया।

उन्होने बताया कि रिंकी का अशोक के साथ विवाह महज दो साल पहले हुआ था। उसके छह माह का एक बेटा भी था।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top