श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत- जल्द आ सकता है जेल से बाहर

श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत- जल्द आ सकता है जेल से बाहर

प्रयागराज। महिला के साथ बेहुदगी करते हुए गाली गलौज करने के मामले में गिरफ्तार किए गए निलंबित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को जमानत हासिल हो गई है। हाई कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को मंजूर करते हुए अदालत ने उसकी जमानत को मंजूरी दे दी है। जमानत के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल की सलाखों के बाहर आ सकता है।

बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा निलंबित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को जमानत दे दी गई है। नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ बदसलूकी एवं गाली-गलौच करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त से ही जेल में बंद किया हुआ है।

श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को हुए इस मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लेकर चौतरफा हड़कंप मच गया था। पुलिस की दबिश पडने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। बाद में पुलिस द्वारा उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया था।

भारतीय जनता पार्टी ने गिरफ्तार किए गए श्रीकांत त्यागी से अपना पल्ला झाड़ते हुए कह दिया था कि उसका गिरफ्तार किए गए श्रीकांत त्यागी से कोई लेना देना नहीं है।

epmty
epmty
Top