मानवता शर्मसार- लड़की लेकर भागे लड़के की मां को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

मानवता शर्मसार- लड़की लेकर भागे लड़के की मां को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
  • whatsapp
  • Telegram

बेंगलुरु। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते हुए लड़की लेकर भागे लड़के की मां को पहले खंबे से बांधकर पीटा गया। इतने पर भी जब आरोपियों का दिल नहीं भरा तो महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र करते हुए गांव में घुमाया गया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसका बेटा एक लड़की को लेकर प्रेम प्रसंग के चलते भाग गया था।

कर्नाटक के बेलगावी थाना क्षेत्र के होसावंतपुरी गांव का रहने वाला युवक गांव की ही एक लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते लेकर फरार हो गया था। रविवार को आधी रात के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने इसका नजला लड़के की मां पर उतारते हुए उसे घर से उठाया और गांव में एक खंभे से बांधकर उसकी जबरदस्त पिटाई की।

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंजाम दी गई महिला के साथ मारपीट की घटना के बाद भी जब आरोपियों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने लड़के की मां के कपड़े उतारे और उसे गांव में घुमाया।

सोमवार की सवेरे इस मामले का पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंची पुलिस ने महिला की पिटाई करने और उसे निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गांव में बने तनाव को देखते हुए डीएआर की तीन कंपनियां मौके पर तैनात की गई है। पुलिस आयुक्त ने भी घटनास्थल का दौरा करते हुए मामले की गहनता के साथ छानबीन की है।

Next Story
epmty
epmty
Top