जानवर के हमले से सात वर्षीय बालक की मौत

जानवर के हमले से सात वर्षीय बालक की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान में एक जानवर के हमले से सात वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित सेना के कैम्पस के समीप एक सुनसान जगह पर आज तड़के सात वर्षीय बालक ऋतिक भमोर मृत हालत में पाया गया। उसकी किसी जानवर के हमले से मृत्यु हो गयी है। लड़के के माता पिता सेना कैम्पस में सर्वेंट र्क्वाटर में रहते हैं। बालक कल रात में साइकिल चलाने के लिए निकला था, लेकिन वह रात में वापस घर नहीं लौटा।

तड़के उसकी मां को बच्चे के घर में नहीं होने की जानकारी पर उसकी खोजबीन की गयी, तो वहीं समीप में उसकी साइकिल मिली। इससे कुछ दूरी पर एक सुनसान स्थान पर बच्चा मृत पाया गया। बच्चे के शरीर के कुछ अंग गायब मिले तथा उसका शव भी जानवर के हमले से क्षत विक्षत हो गया। हालांकि शव के समीप कुत्तों का झुंड भी देखा गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top