हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
![हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार](https://www.khojinews.co.in/h-upload/2021/01/21/917612-gdkoqx40400x400.jpg)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला पुलिस ने देवबन्द कोतवाली क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 एस चिन्नप्पा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को देवबंद कोतवाली इलाके में भायला कलां निवासी 13 वर्षीय किशोर कार्तिक राणा की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसी गांव के तीन युवकों आकाश, प्रशांत व बाॅबी को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि किशोर की गला दबाकर हत्या के बाद सूबत मिटाने के लिए उसके शव को खेत में ही जलाने का प्रयास किया था। इन लोगों ने किशोर के साथ दुर्ष्कम का प्रयास किया था और विरोध करने पर उसे मार दिया। गिरफ्तार हत्यारोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
![](http://khojinews.co.in/h-upload/2021/01/21/917201-916045-915261-913839-913116-911131-909267-907876-907184-905569-905416-whatsapp-image-2021-01-08-at-121413-pm-1.jpg)
epmty
epmty