टीवी देख रहे वृद्ध की गोली मार कर हत्या

टीवी देख रहे वृद्ध की गोली मार कर हत्या

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीती रात्रि में बाइक सवार बदमाशों ने टेलीविजन देख रहे एक वृद्ध की गोली मारी कर हत्या कर दी।

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। वृद्ध के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आज यहां कहा कि खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी में रात करीब 9 बजे बादान सिंह (70) अपने घर में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों ने आकर बादान सिंह को गोली मार दी। गोली बादान सिंह के सीने में जा लगी।

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी फरार हो गए। लोगों ने घायल को नगर के जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।




epmty
epmty
Top