मर्डर मिस्ट्री - जिसके साथ देखे विवाह के सपने, उसने ही लूट ली इज्जत

मर्डर मिस्ट्री - जिसके साथ देखे विवाह के सपने, उसने ही लूट ली इज्जत

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बरासों थाना क्षेत्र के केमोखरी गांव में एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस‌ ‌ने‌ ‌इस‌ ‌मामले‌ ‌में‌ ‌सामूहिक‌ ‌दुष्कर्म‌ ‌की‌ ‌धारा‌ भी ‌जोड़‌ ‌दी‌ ‌है।‌ बरासों‌ ‌थाना‌ ‌क्षेत्र‌ में ‌‌17 जून‌ ‌को‌ ‌एक‌ ‌बोरे‌ ‌में‌ ‌अज्ञात‌ ‌महिला‌ ‌की‌ ‌लाश‌ मिली‌ ‌थी।‌ ‌डेढ़‌ ‌महीने‌ ‌बाद‌ ‌पुलिस‌ ‌ने‌ ‌महिला‌ ‌की‌ ‌पहचान‌ ‌रोशनी‌ ‌निवासी‌ ‌ग्वालियर‌ ‌के‌ ‌रूप‌ ‌में‌ की थी।‌ ‌

इस मामले में श्यामू कुशवाह नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और उसने पुलिस के समक्ष पूरा घटनाक्रम बता दिया। उसके अनुसार रोशनी अपने प्रेमी अंकित शर्मा से विवाह के उद्देश्य से मेहगांव गयी थी, लेकिन वह उसके साथ विवाह के लिए राजी नहीं हुआ। विवाद होने पर अंकित ने अपने दोस्त श्यामू कुशवाह और विक्की जाटव के साथ मिलकर 15 जून को महिला की हत्या कर दी थी। बाद में शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे बोरी में बंद कर सुनसान इलाके में फेक दिया।

हाल में गिरफ्तार किए गए अंकित ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और इस प्रकरण में सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी कल जोड़ दी गयी।

epmty
epmty
Top