मोदी ने बदला राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम- जानिये क्या हुआ?

मोदी ने बदला राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम- जानिये क्या हुआ?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी के नाम से खेल रत्न अवॉर्ड के नाम में परिवर्तन कर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के आग्रह के पश्चात ही यह फैसला लिया गया है। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। इसके साथ ही उन्होंने हॉकी टीम को लेकर भी लिखा है।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।

epmty
epmty
Top