प्यार अंधा होता है- महिला गार्ड से लव करने के बाद फरार हुआ कैदी

प्यार अंधा होता है- महिला गार्ड से लव करने के बाद फरार हुआ कैदी
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है। प्यार को लेकर विभिन्न मामले सामने आते रहते हैं। एक मामला अमेरिका से सामने आया है कि हत्या के आरोप में बंद सजा काट रहे कैदी ने महिला गार्ड से लव कर वहां से फरार हो गया लेकिन महिला गार्ड ने पकड़े जाने के डर से खुद के गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फरार हुए हत्यारोपी को दोबारा पकड़कर सींखचों के पीछे डाल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में स्थित अलबामा जेल में हत्या के आरोप में काफी महीनों से कैदी अपने करतूत की सजा भुगत रहा था। मर्डर के आरोप में बंद कैदी ने महिला गार्ड को अपने लव में फंसा लिया, जिसके बाद महिला गार्ड ने जेल प्रशासन से कहा कि कैदी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इसलिये कैदी का हॉस्पिटल ले जाना आवश्यक है।

इसके पश्चात महिला कैदी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने दोनों को साथ देखकर उसका पीछा किया तो महिला गार्ड ने पकड़े जाने के खौफ से खुद को गोली मार ली और अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ प्यार का सहारा लेकर भागे हत्या के आरोप में बंद कैदी को 10 दिन के तलाशी अभियान के बाद पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
epmty
epmty
Top