प्रेम प्रसंग में महिला दरोगा को गोली मार इंस्पेक्टर ने खुद को उड़ाया

प्रेम प्रसंग में महिला दरोगा को गोली मार इंस्पेक्टर ने खुद को उड़ाया
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। प्रेम प्रसंग में डूबे टीआई ने महिला दरोगा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए। कॉफी पीते समय महिला दरोगा के साथ टी आई का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

शुक्रवार को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में तैनात टीआई हाकम सिंह अपनी महिला दरोगा मित्र के साथ इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में कॉफी पीने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद से गुस्साए टीआई हाकम सिंह महिला दरोगा को गोली मार दी। गोली लगने से लहूलुहान हुई दरोगा कार के समीप जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच टीआई हाकम सिंह ने भी खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दनादन गोलियां चलने की आवाज को सुनकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल की तरफ दौड़े। जहां पर टीआई और महिला दरोगा जमीन पर लहूलुहान हुए पड़े थे और इंस्पेक्टर का सर्विस रिवाल्वर भी समीप में पडी हुई थी। पुलिस वालों ने दोनों को मृत समझा और दोनों को अस्पताल भिजवाने लगे। इसी दौरान जब महिला दरोगा को झिंझोडा गया तो वह उठकर बैठ गई और मौके से उठकर बाहर सड़क पर आ गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने गोली लगने से घायल हुई महिला दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने मामला प्रेम प्रसंग का होना बताया है।

epmty
epmty
Top