इंसान बना हैवान-9 दिन तक दर्जनों ने रौंदी नाबालिक की अस्मत

इंसान बना हैवान-9 दिन तक दर्जनों ने रौंदी नाबालिक की अस्मत

कोटा। इंसान की मानसिकता दिनोंदिन हैवानियत की हदें पार करती जा रही है, जो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।

ताजा मामला राजस्थान के हाडोती का है, जहां पर 15 वर्ष की एक नाबालिग लड़की के साथ 9 दिनों तक 1 दर्जन से अधिक लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उपरोक्त मामले में पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरत की बात यह है कि दुष्कर्मियों का साथ देने में एक महिला भी शामिल थी। सभी 20 आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल थे।

एसपी देहात शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी लड़की को बैग देने के बहाने झालावाड़ लेकर गए थे। जिसके बाद लड़की को यहीं आसपास के मामा भांजे चौराहे पर अपने जान पहचान के लड़कों का हवाला देने लगे। नाबालिक लड़की को पहले गागरोन के एक किले पर ले जाया गया। उसके बाद झालावाड़ में एक कमरे में आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस के आधार पर जानकारी मिली के अनुसार नाबालिक लड़की के साथ 9 दिनों तक दुष्कर्म किया गया। आरोपी दरिंदों ने जान की भीख मांगने पर भी लड़की को नहीं छोड़ा। लड़की जब भी दर्द से चीख की थी उसे जबरदस्ती नशा देकर बेहोश कर दिया जाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।




epmty
epmty
Top