बस व सरिया लदी ट्रक में जोरदार भिड़ंत- 10 गंभीर रूप से हुए घायल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश मे रायबरेली जिले के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार को रोडवेज बस और सरिया लदी ट्रक में जोरदार भिड़ंत होने से 10 मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे तीन की हालत नाजुक है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे शहर के सिविल लाइंस चौराहे पर रोडवेज की अनुबंधित बस और सरिया लदी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसमें 10 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर सन्तोष सिंह के अनुसार कुल 10 लोग घायल अवस्था मे आये थे जिसमें दो लोग उपचार लेकर चले गए थे। कुल आठ लोग भर्ती हुए है। घटना में कुछ लोगो की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है और कुछ के पेट मे गंभीर चोट पहुंची है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में उर्मिला (45), मनोज सिंह (46),सुनील (35), रामविलास (65) ब्रजेश (55) राजेश कुमार (42) हरदेव (50) राम नारायण (22) मनोज (32) है।
पुलिस के अनुसार ट्रक प्रयागराज की ओर जाने वाली थी और बस डीह की तरफ से आ रही थी। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे सरिया लदी ट्रक अनियंत्रित हो गयी थी और बस से भिड़ गयी।
वार्ता