अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला एचएचओ एवं सिपाही घायल

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला एचएचओ एवं सिपाही घायल

नई दिल्ली। हरियाणा के सिरसा में अवैध शराब पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने इकट्ठा होकर बुरी तरह से हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी के ऊपर पथराव करते हुए उसके शीशे चकनाचूर कर दिए। इस दौरान हमलावरों की ओर से हिरासत में लिए गए अवैध शराब के तस्कर को छुड़ाने का प्रयास किया। हमले की इस वारदात में एसएचओ तथा एक पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को सिरसा के डीएसपी साधुराम की ओर से बताया गया है कि सिकंदरपुर ढाणी में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब बनाकर उसे बेचे जाने की जानकारी सदर पुलिस के हाथ लगी थी। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर शराब माफिया की गिरफ्तारी करने के लिए सिकंदरपुर ढाणी गांव में गए थे। वहां पर कुछ लोग भटटी लगाकर कच्ची शराब का निर्माण करने में लगे हुए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरजीत सिंह नामक एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया।

जिस समय पुलिस गिरफ्तार किए गए शराब माफिया को लेकर आ रही थी तो उसके साथियों ने पुलिस दल के ऊपर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं हमलावरों की ओर से एसएचओ ईश्वर सिंह गाड़ी पर के ऊपर भी पथराव किया गया। इकटठा हुई भीड द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए खूब हंगामा किया गया। हमले की इस वारदात में एसएचओ एवं एक अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गया है।

डीएसपी साधु राम ने बताया है कि पुलिस के ऊपर हमला करने और अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

epmty
epmty
Top