लड़की को अकेला देख किया था सामूहिक दुष्कर्म- चढ़े पुलिस के हत्थे

लड़की को अकेला देख किया था सामूहिक दुष्कर्म- चढ़े पुलिस के हत्थे
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में नाबालिग दलित मूक बधिर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बछरांवा इलाके में लकड़ी काटने गयी एक मूक बधिर दलित लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और किसी से शिकायत न करने के लिए डराया धमकाया गया था। लेकिन मामला छिप न सका और वहां शोर मच गया जिसके बाद बछरावां पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दोनो आरोपियों मो रिज़वान और जुलकरनैन को पीड़िता की मां की तहरीर पर आज गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पन्द्रह वर्षीय मूक बधिर नाबालिग दलित लड़की गांव में लकड़ी बीनने गयी थी। लड़की को अकेला देख कर दोनो आरोपी हैवानियत पर उतर आए और उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने लगे। पुलिस ने आरोपी मो रिजवान तथा जुलकरनैन उर्फ सोनू को बछरांवा इलाके से गिरफ्तार किया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top