महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाला गिराेह गिरफ्तार

महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाला गिराेह गिरफ्तार

भरतपुर। राजस्थान में करौली के कोतवाली थाना क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं की खरीद फरोख्त के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने आज बताया कि गिरोह सरगना विश्राम जोगी, निवासी सीतोड़ की बड़ी झोपड़ी, थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर, उमेश चन्द निवासी गोगहरा थाना बगरू जिला चन्दौली, रमेश निवासी गढ़वा उत्तरी थाना बगरू, गुलाब निवासी अरोहरा थाना अरोहरा जिला मिर्जापुर, सूरज निवासी सामने घाट थाना लंका जिला बनारस, दसमी निवासी गांधी नगर थाना चकिया जिला चंदौली एवं गिरोह में शामिल महिला राधिका निवासी गढ़वा उत्तरी थाना बगरू, जिला चंदौली, सोनी निवासी तितरिया थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह गरीब लड़कियों की शादी करवाने के बहाने लाते थे फिर दलालों को बेचने का काम करते थे। उन्होंने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि 19 अगस्त को पुलिस निरीक्षक रामेश्वर दयाल मीना को मुखबिर से सूचना मिली कि जगदंबा लॉज में बाहर से 8-10 महिला-पुरुष आए हुए हैं, जो नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। लड़की खरीदने का सौदा करौली का दलाल सुभाष करता है। पहले भी वह कई लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर चुका है। इस पर पुलिस ने उक्त लॉज में दबिश देकर गिरोह को दबोंच लिया।

मृदुल कच्छावा ने बताया कि सुभाष की तलाश की जा रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top