महिला से गैंगरेप- आबकारी विभाग का कांस्टेबल गिरफ्तार

महिला से गैंगरेप- आबकारी विभाग का कांस्टेबल गिरफ्तार

बिजनौर। प्रेम जाल में फंसाकर महिला के साथ मंदिर में शादी करने के बाद अपने दोस्तों संग उससे गैंगरेप करने के मामले में आरोपी आबकारी विभाग के सिपाही को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अरेस्ट किए गए आबकारी विभाग के कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

जनपद बिजनौर की नहटौर पुलिस ने गैंग रेप के आरोप में आबकारी विभाग में तैनात कांस्टेबल शुभम को गिरफ्तार किया है।

शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने नहटौर थाने में तहरीर देकर 21 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि थाना शिवाला कलां क्षेत्र के रहने वाले शुभम ने शादी का झांसा देकर 8 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप लगाया है कि दोनों की जातियां अलग-अलग होने के कारण समाज के डर से उन्होंने 2023 में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी और गाजियाबाद विवाह पंजीकरण कार्यालय में अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया था।

शुभम के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे और वह दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद आरोपी उसे बुलंदशहर ले गया और वहां होटल में पति-पत्नी के रूप में साथ-साथ रहने लगे।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक की रजामंदी से शुभम के दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पीड़िता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कई लोगों पर लड़की द्वारा संगीन आरोप लगाकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।

वीडियो के वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी शुभम को अरेस्ट कर लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top