कार दुर्घटना में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं सहित चार घायल

कार दुर्घटना में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं सहित चार घायल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

त्रिशूर। केरल में त्रिशूर शहर के नदथारा क्षेत्र में रविवार को कार दुर्घटना में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह सूचना दी। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता ए. श्रीनिवासन की हत्या के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च के दौरान एक कार की टक्कर से भाजपा के तीन कार्यकर्ता सहित एक पैदल यात्री घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब भाजपा कार्यकर्ता आरएसएस नेता की हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई और चार लोग कार की चपेट में आकर घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कार दुर्घटना से भाजपा कार्यकर्ता पी. सत्यन (60), सी दीपू (30) और पी. मनोज (44)और एक पैदल यात्री सहित चार लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस हादसे में घायल सत्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसका चिकित्सा परीक्षण कराया गया जिसमें पता चला कि वह शराब के नशे में था।

वार्ता

epmty
epmty
Top