पूर्व उप जिला प्रमुख की बेटी हुई अज्ञात बदमाशों से ठगी की शिकार

पूर्व उप जिला प्रमुख की बेटी हुई अज्ञात बदमाशों से ठगी की शिकार
  • whatsapp
  • Telegram

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा बयाना में पूर्व उप जिला प्रमुख रामस्वरूप की बेटी दो अज्ञात बदमाशो के हाथों ठगी का शिकार हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों की तरफ से पीड़ित महिला को उसके जेवरों के बदले सोने का नकली बिस्किट देने की पेशकश की गई जिसके बाद लालच में आईं महिला ठगी का शिकार हुई।

पूर्व उप जिला प्रमुख बेटी रामा (50 वर्ष) तियापट्टी उच्चौन से अपने मायके सामरी आने के लिए बस द्वारा बयाना पहुची जहा पर दो युवको ने उसे दूर का रिश्तेदार बताते हुए अपनी बातों में उलझा नशीली दवा सुंघा दी जिससे वह अर्ध बेहोशी की हालत में आ गई और दोनों बदमाश रामा की सोने की तीन अंगूठियों, सोने की चौन, मंगलसूत्र आदि को ले कर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना से सदमे में होने के कारण अभी महिला भी ठीक ढंग से जानकारी नहीं दे पा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top