पराली जलाने पर दो किसानों पर लगा पांच हजार जुर्माना

पराली जलाने पर दो किसानों पर लगा पांच हजार जुर्माना
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील और मडियाहू तहसील के दो किसानों पर खेत में पराली जलाने पर दो किसानों पर ढाई ढाई हजार रुपए के हिसाब से पांच हजार रुपये जुर्माना लगा है।

उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर रमेश चंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शाहगंज तहसील क्षेत्र के पनौली गांव निवासी किसान मुन्नीलाल ने अपने खेत में धान के फसल का विशेष जला दिया, इसके साथ ही जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के ग्राम गोठाव गांव निवासी किसान राम प्रसाद सिंह ने अपने खेत में धान के अवशेष की (पराली) को जला दिया। दोनों प्रकरणों की जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया, जिसके आधार पर दोनों किसानों को ढाई- ढाई हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया जो राजकीय खजाने में जमा करने का आदेश हुआ है।

उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर रमेश चंद्र यादव ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वह अपने खेतों में फसलों के अवशेष पराली को न जलाएं इससे खेत का नुकसान होता है और प्रदूषण फैलता है।

वार्ता

epmty
epmty
Top