भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले नेता जितेंद्र पर दर्ज हुई FIR

भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले नेता जितेंद्र पर दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली। भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के शिर्डी में बोलते हुए शरद पवार गुट एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे वह मांसाहारी थे, 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा।

इस विवादित टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र में जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे। इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे में विश्राम बाग थाने में भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे की शिकायत के बाद यह मामला दर्ज हो गया है।

epmty
epmty
Top