चलती ट्रेन में महिला कांस्टेबल से रेप! अर्धनग्न हालत में गंभीर रूप से..

चलती ट्रेन में महिला कांस्टेबल से रेप! अर्धनग्न हालत में गंभीर रूप से..

अयोध्या। मेले में लगी ड्यूटी पर आ रही महिला कांस्टेबल जख्मी हालत में सीट के नीचे पड़ी मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अस्त व्यस्त कपड़ों के साथ तकरीबन अर्धनग्न हालत में मिली महिला कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है।

बृहस्पतिवार को एसपी रेलवे पूजा यादव ने बताया है कि जख्मी हालत में मिली महिला कांस्टेबल सुल्तानपुर में तैनात थी। पुलिस विभाग की ओर से महिला कांस्टेबल की ड्यूटी अयोध्या में चल रहे मेले में लगाई गई थी। आधी रात को पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर महिला कांस्टेबल सुल्तानपुर से चलकर अयोध्या पहुंची थी।

सरयू एक्सप्रेस में सुल्तानपुर से सवार होने के बाद मनकापुर पहुंची कांस्टेबल वहां से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई। अयोध्या जंक्शन पर पहुंची रेलगाड़ी में एक महिला के लहूलुहान हालत में पड़ी होने की जानकारी जीआरपी को मिली।

तुरंत रेलवे कोच में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सीट के नीचे घुसी महिला कांस्टेबल को खून से लथपथ हालत में बाहर निकाला और उठाकर डिब्बे से नीचे उतार लिया।

महिला कांस्टेबल को तुरंत श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते महिला कांस्टेबल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

मिल रही सूचनाओं के मुताबिक महिला के सिर पर चाकू जैसे धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला कांस्टेबल के कपड़े बुरी तरह से अस्त-व्यस्त थे। तकरीबन अर्धनग्न हालत में बेहोशी में मिली महिला कांस्टेबल के साथ उन्होंने रेप की आशंका जताई है।

बेहोश होने की वजह से महिला कांस्टेबल अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

epmty
epmty
Top