रंजिश के चलते दो पक्षों में हुयी गोलीबारी- मौके पर पुलिस- घायल भर्ती

रंजिश के चलते दो पक्षों में हुयी गोलीबारी- मौके पर पुलिस- घायल भर्ती
  • whatsapp
  • Telegram

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइन्सा क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुयी गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामसहायपुर गांव में काफी दिनों से दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। राजकरण पांडे पक्ष के लोग गांव के कुछ लोगों के साथ परंपरा के तहत काली माता देवी स्थान फाग उठाकर गाते हुए होली का स्थान पर पहुंचे। इसी दौरान रास्ते में चंद्र प्रकाश मिश्रा पक्ष के लोग आ गए एक दूसरे को देख कर तंज कसने का दौर गाली गलौज और मारपीट में तब्दील हो गया।

इस बीच कुछ लोगों ने फायरिंग की और गोली लगने से चंद्रप्रकाश पक्ष के विनय कुमार तिवारी मौके पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में मंझनपुर में भर्ती कराया गया जहां से उसे प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top