शादी समारोह में डीजे पर डांस- हुई हर्ष फायरिंग और युवक को लगी गोली

शादी समारोह में डीजे पर डांस- हुई हर्ष फायरिंग और युवक को लगी गोली
  • whatsapp
  • Telegram

बिजनौर। डीजे की धुन पर चढ रही बारात के दौरान जब बारात में आए युवा डीजे पर नृत्य कर रहे थे तो की गई हर्ष फायरिंग में चली गोली एक युवक के शरीर में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मंगलवार को बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर उर्फ नौबतपुर के रहने वाले अकबर पुत्र बुद्धू जिलेदार की लड़की की बारात गांव में आई हुई थी। इस दौरान डीजे का भी बंदोबस्त किया गया था। जिस पर युवा नाचते हुए जोरदार नृत्य कर रहे थे। नृत्य कर रहे एक लड़के ने अचानक से फायरिंग कर दी, तमंचे से चली गोली नजदीक खड़े गुलफाम पुत्र अनवर के जा लगी।

26 वर्षीय युवक को गोली लगते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बुरी तरह से घायल हुए गुलफाम को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा है कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर मिल गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top