पूर्व मंत्री पर छेड़खानी का मामला हुआ दर्ज

पूर्व मंत्री पर छेड़खानी का मामला हुआ दर्ज
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रिदा असगर राशिद की शिकायत पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ मुंबई थाना में मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा मुंब्रा में एक नए पुल का उद्घाटन के बाद घटी, जहां राकंपा के नेता आव्हाड भी मौजूद थे। शाम लगभग 6.30 बजे जब शिंदे कार्यक्रम से निकल रहे थे और पीड़िता उनके कार के नजदीक जाने की कोशिश कर रही थीं तभी आव्हाड उनके रास्ते में आ गए। आव्हाड ने उनसे कहा,"आप बीच में क्यों खड़ी हैं? एक तरफ चली जाओ।" इसके बाद उनको कंधे से पकड़कर एक तरफ धकेल दिया।

बाद में, पीड़िता ने शिंदे से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वह पुलिस को आव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें। मुंब्रा-कलवा के विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करना) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top