दो लड़कियों का एक शख्स से प्रेम- हुई खूब गुत्थमगुत्था, आशिक फरार

दो लड़कियों का एक शख्स से प्रेम- हुई खूब गुत्थमगुत्था, आशिक फरार

नई दिल्ली। अक्सर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड से सम्बंधित खबरें सामने आती रहती है। एक ऐसी ही खबर सामने आई है महाराष्ट्र के पैठन जिले से। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था इसी दौरान उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों लड़कियों में गुत्थमगुत्था हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के शहर पैठन के बस स्टैंड पर एक लड़की अपने ब्वायफ्रैंड के साथ पहुंची। दूसरी लड़की को इसकी जानकारी हुई कि उसका ब्वायफ्रैंड किसी लड़की को लेकर घूम रहा है। इसकी सूचना मिलते ही लड़की भी मौेक पर पहुंच गई। जब दोनों लड़कियां आमने-सामने हुई तो दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों लड़कियों में गुत्थमगुत्था देखकर लड़कियों का ब्वायफ्रैंड वहां से फरार हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को थाने ले गई, जिन्हें समझाने के बाद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों एक लड़के से ही प्रेम करती है, जिसको लेकर दोनों लड़कियों में मारपीट तक की नौबत आ गई।

epmty
epmty
Top