डांस को लेकर बारात में हुआ खूनी संघर्ष- एक व्यक्ति की चली गई जान

डांस को लेकर बारात में हुआ खूनी संघर्ष- एक व्यक्ति की चली गई जान

आगरा। जनपद के थाना शहर कोतवाली इलाके में डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और इस विवाद में एक व्यक्ति की जान भी चली गई। पुलिस ने परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जनकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली इलाके में पड़ने वाले गांव देवकली में साधु बिंद के घर पर बारात आई हुई थी। इसी बीच बारात में डांस को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया, जिसके बाद वह भिड़ गये। बाद में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में लात-घुसे चल गये। इसी बीच गांव का खुशीलाल पुत्र मदन बिंद नामक व्यक्ति चाकू से हमला होने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

epmty
epmty
Top